फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिवाली पर पहली बार रिकॉर्ड 23.55 घंटे मिली बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रविवार को अपने घरेलू उपभोक्ताओं को 23.55 घंटे बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया है। दिवाली के दिन डीएचबीवीएन ने 11 जिलों के उपभोक्ताओं को 598.54 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की। वहीं हिसार के आसपास के पांच जिलों में 219.24 लाख यूनिट बिजली सप्लाई दी गई। औद्योगिक क्षेत्र में 100 लाख यूनिट बिजली की डिमांड कम रही। शनिवार को 716 लाख यूनिट बिजली दी गई थी। त्योहार के कारण औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की डिमांड बेहद कम रही। पिछले साल के इसी दिन से तुलना करें तो इस दिन बिजली की खपत से 16 प्रतिशत कम रहा।
बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निगम ने विशेष टीमों का गठन किया था। निगम ने शिकायतों का तय समय पर समाधान किया। गर्मी के मौसम के मुकाबले बिजली की खपत आधी रह गई है। शनिवार को हिसार सर्कल में बिजली की खपत 62 लाख यूनिट थी। रविवार को खपत 54 लाख रही। औद्योगिक एरिया में फैक्टरी बंद होने के कारण बिजली की खपत कम रही। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार 12 नवंबर 2022 को निगम ने हिसार जोन को 239 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की थी। हिसार सर्कल में 9 नवंबर को 69.72 लाख, 10 नवंबर को 70.41 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई। हिसार में 11 नवंबर को 63.23 लाख यूनिट,12 नवंबर को 54.53 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नवंबर को बिजली आपूर्ति का ब्योरा
जिला बिजली आपूर्ति (लाख यूनिट में)
भिवानी 63.25 लाख यूनिट
हिसार 54.53 लाख यूनिट
फतेहाबाद 26.87 लाख यूनिट
सिरसा 36.03 लाख यूनिट
जींद -38.56 लाख यूनिट
कुल 219.24लाख यूनिट

11 नवंबर को बिजली आपूर्ति का ब्योरा
जिला बिजली आपूर्ति लाख यूनिट में
भिवानी 63.23 लाख यूनिट
हिसार 63.23 लाख यूनिट
फतेहाबाद 28.00 लाख यूनिट
सिरसा 35.40 लाख यूनिट
जींद -37.49 लाख यूनिट
कुल 226.86 लाख यूनिट

बिजली की ओर 15 टीमों और 9 गाड़ियों को तैनात किया था। दिवाली को लेकर रात 12 बजे तक टीमें लगी थीं। हर घंटे में अधिकारी अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज रहे थे। निगम ने उपभोक्ताओं को 23.55 घंटे आपूर्ति दी। - संदीप कुंडू ,एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें