फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गैस एजेंसी रोड के डिवाइडर में लगे बिजली के खंभे हटेंगे

Mon, 13 Nov 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

गैस एजेंसी रोड पर डिवाइडर के बीच में लगे बिजली के खंभों को हटवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने बिजली निगम को पत्र भी लिखा है। बिजली के खंभों को हटवाने के बाद यहां पर स्ट्रीट लाइटों के पोल लगवाए जाएंगे। दरअसल क्रांति चौक से तोशाम चुंगी के बीच बने डिवाइडर पर करीब 20 बिजली के खंभे हैं। वहीं परिषद की योजना है कि डिवाइडर के बीच में स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाए जाएं। यहां पर करीब 35 से 40 स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाए जाने हैं। बाद में स्ट्रीट लाइटों के पोल पर तिरंगा लाइट भी लगाई जा सकती है।
वहीं अन्य बिजली के खंभे जो रोड के निर्माण में बाधा बनेंगे उन्हें भी हटवाया जाएगा। परिषद द्वारा अभी यहां से दो बिजली के खंभों को हटवाया जा रहा है। परिषद का कहना है कि स्टॉर्म वाटर लाइन डाले जाने के बाद इन बिजली के खंभों को हटवाया जाएगा। बता दें कि करीब डेढ़ महीना पहले इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 29 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस सड़क की लंबाई 362 मीटर है व चौड़ाई 17 मीटर है। इसका निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए छह महीने की समय अवधि निर्धारित की गई है। इस रोड को सीसी का बनाया जाएगा। इस सड़क के बीच में डिवाइडर बनवाया जाएगा व लाइटिंग की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

दो दशक बाद बन रही रोड
इस रोड का निर्माण कार्य करीब 20 वर्ष बाद हो रहा है। बीते सात-आठ वर्षों से यह रोड बेहद ही खस्ता हालत में थी। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार वर्ष 2003-04 में सड़क का निर्माण हुआ था।

स्टॉर्म वाटर लाइन का कार्य पूरा
अभी रोड के एक हिस्से को तोड़कर में स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जा चुकी है। दूसरे हिस्से में स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जानी है। स्टॉर्म वाटर लाइन डाले जाने के बाद रोड का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान इन बिजली के खंभो को भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


अभी यहां पर दो खंभे हटवा गए हैं। डिवाइडर के बीच में लगे बिजली के खंभों को हटवाया जाएगा। यहां पर स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाए जाने हैं। - मोहित डौंकल, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें