होली के त्यौहार पर डांस करती महिलाएं
हिसार। होली हरियाणवी रिवाज समिति की ओर से सोमवार को एक निजी पैलेस में रंगों और फूलों के साथ तिलक लगाकर होली खेली गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर नाच-गाकर और एक दूसरे को हर्बल रंगों में रंगकर खुशी का इजहार किया।
समिति अध्यक्ष कांता हुड्डा ने बताया कि होली का त्योहार भाईचारे और रिश्तों में मिठास बढ़ाने का प्रतीक है। इस दिन रूठों को मनाने और पुरानी बातों को भूलकर नए रिश्तों की शुरुआत की जाती है। भाभी और देवर के बीच होली खेलने की परंपरा भी निभाई गई। इस अवसर सुनीता देवी, सुदेश मलिक, पूजा, रोशनी, नीलम आदि उपस्थित रही।