फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किक के दम पर फुटबालर बेटी भूमिका ने हासिल किया गोल

Mon, 23 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
चूली बागड़ियान के ग्राउंड पर फुटबाल का अभ्यास करती भूमिका।
विज्ञापन

विज्ञापन



हिसार। कुछ करने और आगे बढ़ने का जुनून हो तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता। मैंने चार साल पहले फुटबाल खेलनी शुरू की थी। मैं स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हूं। मेरे पिता अमित पेंटर है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, बावजूद इसके पिता ने मुझे खेलने के लिए मैदान में भेजा। मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन करना और खेल के दम पर सरकारी नौकरी लगना है, ताकि मैं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकूं।
विज्ञापन


मैं हिसार की कृष्णा कॉलोनी में रहती हूं। मैंने हिसार के जाट कॉलेज से फुटबाल की शुरुआत की थी। अब चूली बागड़ियान में कोच विनोद कुमार के पास अभ्यास कर रही हूं। चार साल पहले की बात है। गली में रहने वाले अंकल सुरेश शर्मा के परिवार में बच्चे फुटबाल खेलने जाते थे। एक दिन उन्होंने मुझे भी फुटबाल खेलने की बात कही, तो मैं भी उनके साथ मैदान में किक लगाने चली गई। वहां मैंने लड़कियों को फुटबाल खेलते देखा। कुछ दिन फुटबाल खेलने पर मेरी रूचि बढ़ने लगी तो फुटबाल में ही कॅरिअर बनाने की ठानी। आज किक के दम पर मैं अपना गोल (लक्ष्य) हासिल कर रही हूं। (जैसा कि 13 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी भूमिका ने बताया)
विज्ञापन


ये रहीं उपलब्धियां

2025 में अंडर-14 स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक

2024 और 2025 में रिलायंस नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

2024 में स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें