फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में लाैटा कोहरा, देर रात ओलावृष्टि के बाद बदला माैसम

Fri, 21 Feb 2025 08:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार

सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होगी। 24 और 26 को भी एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
हिसार में छाया कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में वीरवार को बारिश के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। हिसार में भी सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होगी। 24 और 26 को भी एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को दिन में उत्तर-पूर्वी व मध्य हिस्सों में ही हल्की बारिश हुईं। बाकी हिस्सों में बादलों के साथ दिनभर 5-6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि शाम को मौसम फिर से बदला और पंजाब से सटे जिलों में बारिश हुई।

फतेहाबाद के जाखल मंडी व टोहाना, हिसार के उकलाना में ओलावृष्टि हुई। पानीपत, करनाल और कैथल के कलायत में भी ओलावृष्टि हुई। बारिश व तेज हवाओं के कारण दिन का तापमान 4.7 डिग्री गिरा। रोहतक में अधिकतम तापमान 26.8 रहा, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें