फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने और हवा थमने से छाया कोहरा

Sat, 18 Feb 2023 02:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार

सार

कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक रही। 18 फरवरी की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हवा के थमने से शुक्रवार सुबह प्रदेश में हल्के से लेकर घना कोहरा छा गया।
विज्ञापन
छाया कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई। कई जिलों में नमी की मात्रा सुबह 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई। हवा के थमने से शुक्रवार सुबह प्रदेश में हल्के से लेकर घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 20 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 18 फरवरी की रात एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी बदलकर दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो गई है। इस कारण से प्रदेश के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही विपरीत हवाओं के मिलन से बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, नमी की मात्रा भी बढ़ गई। चूंकि इस दौरान हवा भी नहीं चली, जिस कारण से कोहरे की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा औसत अधिकतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को आगे निकल जाएगा। चूंकि इसके साथ ही 18 फरवरी की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इस कारण से हवाओं की दिशाओं में बदलाव नहीं होगा और दक्षिण पश्चिमी व दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ 21 फरवरी को गुजर जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें