हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 6 सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने तथा 21 कॉलेजों में नए विषय जोड़ने की घोषणा की है। इन सभी कोर्सेज और विषयों में दाखिले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होंगे। विद्यार्थी 30 जून तक इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन कॉलेजों में स्नातक स्तर पर जुड़े नए विषय
बीएससी फिजिकल साइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को मंजूरी
गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी) अंबाला कैंट, जीसी भिवानी, जीसी फरीदाबाद, डीजीसी गुरुग्राम, जीसी हिसार, जीसी जींद, जीसी झज्जर, जीसी कैथल, जीसी करनाल, जीसी नारनौल, जीसी सेक्टर-1 पंचकूला, एनआरएस जीसी रोहतक तथा जीएनसी सिरसा में बीएससी फिजिकल साइंस के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा जीसी आदमपुर (हिसार) और जीसी मटक माजरी (करनाल) में बायोटेक्नोलॉजी तथा जीसी तिगांव और जीसी खेड़ी गुजरान (फरीदाबाद) में बीएससी लाइफ साइंस के साथ बायोटेक्नोलॉजी संबंधी संयोजन को स्वीकृति दी गई है।
डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में बीएएससी मेजर इन केमिस्ट्री और बीएससी मेजर इन फिजिक्स को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इन दोनों कोर्स में 40-40 सीटें निर्धारित हैं। अब बीएससी फिजिकल साइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय भी जोड़ा गया है।