फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिराय गांव में बाढ़ जैसे हालात, पानी निकासी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गांव घिराय की गलियों व खेतों में पानी भर गया है। फसलें डूबी हुई हैं और आने-जाने का रास्ता भी सुरक्षित नहीं है। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों व किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो वे लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गांव में खेती की करीब 6 हजार एकड़ भूमि है। जलभराव के कारण बिजाई की हुई फसल नष्ट हो गई है। बारहवीं कक्षा का लड़कियों का स्कूल भी चार दिनों से बंद पड़ा है। घिराय गांव में अनाज मंडी, महाबीर स्टेडियम व गांव के अंदर की गलियां भी पानी से लबालब हैं। आरोप है कि गांव में पानी भरने की सूचना हांसी प्रशासन को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पानी कई घरों में भी घुस गया। गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने गांव का दौरा किया।
किसान संदीप, कुलदीप, सतीश बूरा, मनफूल, सुशील ने बताया कि पानी जमा होने के कारण उनके खेत में धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि सरकार बारिश के कारण नष्ट हुई फसलों की गिरदावरी करवाए और उनके नुकसान की भरपाई के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे।
विज्ञापन

बारिश के पानी को निकालने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अगर एक-दो दिन बारिश नहीं आई तो पानी निकाल दिया जाएगा। ग्रामीणों व किसानों को परेशानी नहीं आने देंगे। - डॉ. जितेंद्र अहलावत, एसडीएम, हांसी
विज्ञापन

वर्जन एसडीएम आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें