फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आवेदन के बाद भी नहीं मिला फ्लड इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन

विज्ञापन
किसान सूबे सिंह अपने खेत में बने घर के बाहर जमा पानी में खड़े होकर मौके की स्थिति बताता हुआ।
विज्ञापन
हिसार। राजली गांव के किसान सूबे सिंह ने करीब ढाई माह पहले सिंचाई विभाग में फ्लड इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन के आवेदन किया। बारिश में उसके गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए लेकिन निगम ने उसे कनेक्शन नहीं दिया। किसान ने निगम के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसान सूबे सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को उसने फ्लड इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन के लिए सिंचाई विभाग के बरवाला एसडीओ के पास आवेदन किया था। इसके बाद नहरी पटवारी ने मौके पर आकर नक्शा बनाया और फिर जिलेदार ने उसके बयान दर्ज किए और फ्लड इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन फाइल हिसार सिंचाई विभाग को भेज दी। 6 अगस्त कनेक्शन पास कर फाइल बिजली विभाग के बाडोपट्टी गांव स्थित एसडीओ कार्यालय को भेज दी। वहां पर संपर्क किया तो उन्होंने बिजली विभाग के एरिया जेई से मिलने को कहा।
जेई बहानेबाजी करके चक्कर कटवाता रहा और फिर एक दिन मौके का मुआयना करने आया। जेई ने उसके भतीजे मुकेश से अकेले में बात की और कहा कि कनेक्शन लगवाने के लिए पांच से सात हजार रुपये लगेंगे। जेई ने उसे धमकी दी कि जल्दी ही रिश्वत की राशि नहीं दी तो वह उसकी फाइल रिजेक्ट करवा देगा। इसके बाद उसने गांव की सरपंच सुनीता देवी से बात की तो उन्होंने 23 सितंबर को मंत्री रणबीर गंगवा को लेटर हेड पर शिकायत भी भेजी कि जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें