फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड ले लगाई पांच हजार की चपत

Fri, 31 Jul 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 14 में दो युवकों ने सिवानी के गुरेरा निवासी कुलदीप बिश्नोई को पांच हजार रुपये की चपत लगा दी। युवक एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था।
विज्ञापन


दोनों ने धोखे से पासवर्ड देख लिया और चालाकी कर एटीएम लेकर उसके खाते से रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत उसने अनाज मंडी पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने बताया है कि वह पहले एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था।

वहां पहले से ही दो लड़के मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाई साहब यह रुपये निकालने की नहीं बल्कि जमा करवाने की मशीन है आप किसी दूसरे एटीएम पर चले जाओ। जब वह किसी दूसरे एटीएम में गया तो दोनों युवक उसके पीछे पीछे वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


कुलदीप ने वहां पहुंचकर एटीएम कार्ड डालकर रुपये निकाल लिए। दोनों युवकों ने उसका पासवर्ड देख लिया। कुलदीप रुपये निकालने के साथ ही वह तुरंत गिनने लगा। इसी दौरान एक युवक ने उसका हाथ हिला दिया। रुपये नीचे गिर गए। तब तक एटीएम मशीन में था जो ऑटोमेटिक बाहर निकल आया।

दूसरे युवक ने तुरंत एटीएम अंदर डाल दिया और ट्रांजेक्शन कर एटीएम निकालकर उसे थमा दिया। उस दौरान वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब उसने अपना मोबाइल संभाला तो दो बार ट्रांजेक्शन के मैसेज आए हुए थे। मैसेज देखकर उसे शक हुआ और वह फिर वह बैंक में और चौकी में शिकायत देने पहुंचा। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


लोजपा नेता से बरामद हुए 15 हजार रुपये
डोगरान मोहल्ला चौकी पुलिस ने लोजपा नेता शिव कुमार सोनी व उसके ड्राइवर से एक दिन के रिमांड के दौरान 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

मामले की शिकायत डोगरान मोहल्ला चौकी के दो फ्लोर मिल मालिकों ने दी है। पुलिस ने इस मामले में एक और नया केस दर्ज किया था। डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज सुंदर लाल ने बताया है कि शिव कुमार सोनी व उसके ड्राइवर को एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस ने उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां यह बता दें कि लोजपा नेता पर शहर में दो वसूली करने के मामले में केस दर्ज हुए हैं। पहला मामला मिलगेट एरिया में एक फ्लोर मिल मालिक ने करवाया था। दूसरा मामला डोगरान मोहल्ला एरिया के दो फ्लोर मिल मालिकों ने करवाया है।  

डॉ. बरवाला की गिरफ्तारी पर सोमवार तक रोक
हिसार (ब्यूरो)। लिंग जांच मामले के अभियुक्त डॉ. अनंतराम बरवाला की गिरफ्तारी पर सोमवार तक हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि डॉ. अनंतराम को पुलिस सोमवार तक गिरफ्तार न करे। उनके वकील अभिषेक सेठी ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


सेठी ने बताया है कि हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए हैं। यहां यह बता दें कि इससे पहले एएमसी अस्पताल के संचालक बरवाला ने निचली अदालत व सेशन कोर्ट में दो बार अग्रिम जमानत लगाई थी। दोनों बार उसकी याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें