फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हिसार में करंट लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sun, 22 Oct 2023 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

शाम को साढ़े 6 बजे सभी छत का लेंटर लगा रहे थे। घायलों का हांसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
करंट से माौत - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के मुंढाल खुर्द गांव में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे करंट लगने से एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई और 3 गंभीर हैं। घायलों का हांसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जिनका सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में मौजूद सोमबीर ने बताया कि उनके चाचा जोगिंद्र व श्याम गांव में अपना मकान बना रहे थे। पूरा मकान बनने के बाद उन्होंने रविवार को मकान का लेंटर लगाया था। लेंटर का काम परिवार के ही लोगों के द्वारा कराया गया था। लेंटर का काम पूरा होने के बाद में सभी मजदूर लेंटर पर ही खड़े थे।

वहां पर 11 हजार वॉल्ट के बिजली के तार काफी नीचे हैं और वह छत के संपर्क में आ गए। लेटर गीला होने के कारण उसमें करंट चला गया और जोर का धमाका हुआ। इस हादसे में परिवार के करीब पांच लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


करंट लगने के कारण 22 वर्षीय रवि व करीब 30 वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 24 वर्षीय अजय, 20 वर्षीय नवीन व 45 वर्षीय जोगिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को हांसी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

परिजनों ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद
सिविल अस्पताल में मौजूद परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि घर के नजदीक से गुजर रहे बिजली के तारों को ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से कह चुके हैं। मगर अभी तक बिजली की तार ऊपर नहीं की गई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद भी मांगी है। परिजनों ने बताया कि मृतक अमित कुमार शादीशुदा है, जिसका अभी नवजात बच्चा है। मृतक रवि, अमित कुमार का चचेरा भाई है।

हादसा होने के बाद परिजन वाहन का प्रबंध करके सभी निजी अस्पताल में लेकर आए। रवि व अमित को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। नागरिक अस्पताल के रणजीत ने बताया कि रवि व अमित चेकअप किया तो उन्होंने दम तोड़ दिया था। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें