फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच मांगें मानीं, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित

Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल टल गई है। शुक्रवार देर रात परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश पूनिया और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता में पांच मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने 6 जून से प्रस्तावित हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित कर दी। हालांकि 23 दिन से चल रहा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

हिसार डिपो के कर्मचारी तीन वर्ष से लंबित रात्रि भत्ते सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। शुक्रवार रात एसडीएम ज्योति ने मध्यस्थता करते हुए कर्मचारियों से मांगों के समाधान के लिए एक माह का समय मांगा, लेकिन संघर्ष समिति ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद कर्मचारियों ने महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया।
देर रात करीब 12:30 बजे चंडीगढ़ से पहुंचे संयुक्त निदेशक राजेश पूनिया ने वार्ता कर समाधान का भरोसा दिया। हरियाणा रोडवेज सांझा संघर्ष समिति के संदीप जैनावास ने बताया कि राज्य स्तरीय नेतृत्व और विभागीय अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया। 23वें दिन के धरने की अध्यक्षता बजरंग लाखा ने की जबकि मंच संचालन दर्शन जांगड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें