फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचटेट में फर्जी दस्तावेजों से दूसरों को परीक्षा दिलाने के मामले में सरगना सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार सीआईए ने एचटेट में फर्जी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों में हिसार के गांव बिठमड़ा निवासी सिकंदर, गोपाल, दौलतपुर निवासी कलीराम और कुरुक्षेत्र के दिवाणा गांव निवासी सुखबीर और बिठमड़ा निवासी रामफल शामिल हैं। आरोपी सिकंदर से फर्जी एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। इस पर नाम सिकंदर का लिखा था, लेकिन आधार कार्ड पर फोटो सुखबीर की थी। इन फर्जी परीक्षार्थियों को मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन

हिसार सदर थाना पुलिस ने सीआईए स्टाफ के पीएसआई अमित, एएसआई अमरजीत की शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एएसआई सुरेंद्र कुमार, एएसआई मांगे राम, एएसआई महाबीर सिंह, एसआई धर्मबीर सिंह की दो अलग-अलग टीमों ने एक साथ रास्ते में ही आरोपियों को काबू किया। तलवंडी राणा के पास से बिठमड़ा निवासी सिकंदर और कुरुक्षेत्र जिले के गांव दिवाणा निवासी सुखवीर को गिरफ्तार किया।
दूसरी टीम ने गांव दौलतपुर निवासी कलीराम व बिठमड़ा निवासी गोपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कलीराम ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी कृष्णा की एचटेट किसी दूसरी महिला से दिलवानी थी। गोपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके स्थान पर दनौंदा निवासी दीपक को पेपर देना था। इसके लिए फर्जी कागजात तैयार करके मेरी फोटो की जगह दीपक की फोटो एडमिट कार्ङ में पेस्ट की हुई है। सदर थाना पुलिस ने धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 336(4), 61 बीएनएस व 8 (4) हरियाणा लोक परीक्षा विधेयक 2021 के तहत केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें