पीड़ित किसान दीपक शर्मा को हौसला देते भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान व अन्य।
नारनौंद। गांव खेड़ी जालब में शनिवार देर रात पशुपालक दीपक के पांच पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत पशुओं में एक दुधारू भैंस, एक गाय, एक गर्भवती भैंस, एक बछड़ी और एक कटड़ी शामिल है।
किसान दीपक शर्मा ने बताया कि पशुओं को रोजाना की तरह शाम को चारा-पानी दिया गया था और किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण नजर नहीं आए थे। इस घटना ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, क्योंकि ये पशु उनकी आजीविका का मुख्य सहारा थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के पीछे जहरीले चारे, सांप के काटने या किसी संक्रमण जैसी आशंकाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, जींद जिला अध्यक्ष बिंदर नंबरदार, हिसार जिलाध्यक्ष सतेंद्र कौथ, प्रकाश भैंण सहित कई पदाधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की गुहार लगाई है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित किसान को संगठन की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।