फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसआई रमेश की हत्या करने के पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ढाणी श्यामलाल निवासी एसआई रमेश कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिए गए पांचों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ जगहों पर छापा मारा, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन

वीरवार रात मिलगेट एरिया स्थित श्याम लाल की ढाणी में हुड़दंग का विरोध करने पर करीब 15 लोगों ने हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी ढाणी श्यामलाल निवासी महेंद्र उर्फ गब्बर, सुभाष उर्फ साहिल उर्फ बूढा, विनोद नगर निवासी प्रवीण उर्फ लाला, तिलक नगर निवासी जतिन, मुलतानी चौक एरिया निवासी नरेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें