फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भाभी फिर दो घंटे बाद देवर ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिसाय कालीरामण गांव में देवर-भाभी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के शवों को बुधवार देर रात नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सिसाय कालीरामण निवासी सोनू की करीब तीन महीने पहले शादी हुई थी। बुधवार देर शाम सोनू की पत्नी नीतू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के करीब दो घंटे बाद नीतू के देवर मनीष ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रात करीब पौने 12 बजे उसे हिसार के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक मनीष के चाचा रोहताश ने बताया कि उनके बड़े भाई रोशन के तीन बेटे हैं, जिसमें सोनू सबसे बड़ा है। दूसरे नंबर पर मनीष और सबसे छोटा प्रदीप है। तीनों गांव में ही एक मकान में रहते हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल परिसर में मौजूद थे। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है। चिकित्सकों के अनुसार वीरवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें