फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए जीजेयू में हुई पहली काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के नर्सिंग विभाग में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहली काउंसिलिंग सीआरएस ऑडिटोरियम के सेमिनार हॉल-1 में आयोजित की गई। काउंसिलिंग के दौरान विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया और नियमानुसार सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

नर्सिंग विभाग की अध्यक्षा प्रो. सुमित्रा सिंह ने बताया कि बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 15 सीटें अखिल भारतीय (ऑल इंडिया) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
प्रो. सुमित्रा सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा, मानवीय संवेदनाओं और सम्मान से जुड़ा ऐसा पेशा है, जिसकी देश-विदेश में लगातार मांग बढ़ रही है। काउंसिलिंग के दौरान प्रो. अश्वनी कुमार, प्रो. अर्चना कपूर, डॉ. राकेश संधू, डॉ. शिखा पाहूजा, डॉ. आभा और डॉ. कविता बहमनी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें