फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार के निजी अस्पताल में मिला इन्फलुएंजा का पहला केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इन्फलुएंजा से निपटने के लिए जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। फिलहाल हिसार के एक निजी अस्पताल में इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला केस सामने आया है। निमोनिया के चलते एक सप्ताह पहले चार मार्च को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल हुए भूना क्षेत्र के गांव सिंथला निवासी 30 वर्षीय युवक में यह वायरस मिला है। इन्फलुएंजा के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से ही कोविड व इन्फ्लुएंजा संदिंग्ध की सैंपलिंग शुरू कर दी है। इन्फलुएंजा की सैंपलिंग के लिए जिला नागरिक अस्पताल में एक फ्लू क्लिनिक बनाया गया है। अगर आपातकालीन स्थिति है कि इमरजेंसी वार्ड में भी सैंपल लिया जा सकता है। सैंपल को टेस्ट के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजा जाएगा। जब तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आती तक तक मरीज को आईसोलेट रहने की गाइडलाइन जारी की गई है। अगर मरीज में इन्फलुएंजा की पुष्टि हो जाती है तो मरीज को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इन्फलुएंजा के केस में कोविड वाली गाइडलाइन का ही पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में 500 टैबलेट का स्टॉक
जिला नागरिक अस्पताल में इन्फलुएंजा की 500 टैबलेट का स्टॉक है। एक मरीज को 10 टैबलेट दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो और भी टैबलेट मंगवा ली जाएंगी, लेकिन इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

6 प्रतिशत मरीजों का आ रहे हैं दौरे
हेल्थ विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती इन्फ्लूएंजा मरीजों में लगभग 92 प्रतिशत को बुखार, 86 प्रतिशत को खांसी, 27 प्रतिशत को सांस फूलना की समस्या, 16 प्रतिशत को घरघराहट की शिकायत है व 16 प्रतिशत में निमोनिया व और 6 प्रतिशत मरीजों में दौरे आने की शिकायत हैं।
विज्ञापन

वर्जन:
इन्फलुएंजा से बचाव के लिए सभी तैयारी कर ली हैं। सैंपलिंग शुरू कर दी हैं। अगर इन्फलुएंजा का मरीज आता है तो उसको आईसोलेट किया जाएगा। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया है। इन्फलुएंजा की करीब 500 टैबलेट हमारे पास है। अगर जरूरत पड़ी तो और मंगवा लेंगे।
डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल हिसार।
गांव सिंथला के युवक में इन्फ्लूएंजा का वायरस मिला है। युवक को निमोनिया होने पर हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां से शुक्रवार को छुट्टी मिल गई थी। युवक की स्थिति ठीक है। होम आइसोलेट किया है। अब परिवार के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें