फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटिया कॉलोनी में आधी रात को दो गुटों में हुई फायरिंग, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर की भाटिया कॉलोनी में रविवार रात दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। आधी रात को हुई फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल जितेश को सिविल अस्पताल ले जाया गया। सोमवार देर शाम को पुलिस ने मामले में जितेश गुट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी सैनियान व भाटिया कॉलोनी के युवकों के दो गुटों के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा है। फायरिंग में घायल हुए जितेश ने आरोप लगाया है कि बीती रात घर के सामने कुछ हथियार बंद युवक आए और गाली-गलौच करने लगे। इसका विरोध करने पर उन पर फायरिंग कर दी जिसमें जितेश घायल हो गया। पुलिस ने देर रात को ही मामले में कार्रवाई शुरु करते हुए आरोपितों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि जितेश गुट की तरफ से भी दूसरे गुट पर हमला किया गया था। मंडी सैनियान गुट में शामिल मुकेश, प्रीतम व संदीप के खिलाफ 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि इस गुट के द्वारा भी आरोप लगाया है कि भाटिया कॉलोनी के युवकों ने उनपर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गए। घायल मुकेश व प्रीतम को हांसी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने जितेश के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, दूसरे गुट की शिकायत पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें