फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में हरियाणा के पुलिसकर्मी पर फायरिंग: बाजू में लगी गोली, वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार

Sat, 13 Sep 2025 08:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद

सार

हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास शनिवार शाम को फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गए सीआईए कर्मी पर फायरिंग हुई।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास शनिवार शाम को फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गए सीआईए कर्मी पर फायरिंग हुई।  इसमें पुलिसकर्मी सुरेंद्र घायल हो गया। गोली पुलिसकर्मी की कोहनी पर लगी। घायल पुलिसकर्मी को हरिद्वार से ऋषिकेश रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक के खिलाफ ईमेल के माध्यम से दुष्प्रचार करने के मामले में शहर का आशरी गेट निवासी सुनील कपूर फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह हरिद्वार आया हुआ है। इसके बाद टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर उसे घेर लिया। अचानक सुनील ने पिस्तौल निकाल कर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी और अफरा-तफरी के बीच मौके से फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन हमलावर बदमाश का सुराग नहीं लगा। पुलिस पूरे बस अड्डे और आसपास के इलाकों में तलाशी ले रही है। साथ ही बदमाश की धरपकड़ के लिए शहर में चौक, चौराहों पर नाकेबंदी भी कर दी गई है।
विज्ञापन


आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के मामले में फरार सुनील कपूर ने पुलिस एसआई पर फायरिंग कर दी थी। इसमें एसआई सुरेंद्र को गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें