फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में गार्ड के कंधे पर टंगी बंदूक नीचे गिरी, चली गोली और...

Sun, 07 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : bureau
विज्ञापन
मॉडल टाउन में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक नीचे गिरने के कारण गोली चल गई। गोली उपभोक्ता के पैर में जा लगी। इस घटना में घायल मॉडल टाउन निवासी कृषि विभाग के रिटायर्ड एसडीओ देवेंद्र गुलाटी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन


देवेंद्र गुलाटी की बेटी मनीषा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुबह वह अपने पिता के साथ बैंक में अकाउंट की पासबुक पूरी करवाने आए थे। इस दौरान जब वह काउंटर के समीप खड़े होकर फॉर्म भर रहे थे तो इसी बीच पास में खड़े सिक्योरिटी गार्ड बहादुर सिंह के कंधे पर टंगी बंदूक की बेल्ट अचानक टूट गई और बंदूक नीचे गिर गई।

बंदूक पहले से ही लॉडिड थी। नीचे गिरते ही गोली चल पड़ी और काउंटर की मेज को चीरती हुई देवेंद्र गुलाटी के पैर में जा लगी। गोली उनके पैर से आरपार होकर उनके पीछे की मेज को चीरती हुई पार हो गई। इस घटना के दौरान बैंक में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


देवेंद्र का पांव बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी उमेद सिंह ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर देवेंद्र और उनकी बेटी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और गार्ड के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें