फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पहले दिन 15 लाख के पटाखे बिके, स्काई शॉट की सबसे ज्यादा मांग

विज्ञापन
सेक्टर 1-4 में अस्थायी स्टॉल पर बेचे जा रहे पटाखे।
विज्ञापन
हिसार। दिवाली से पहले पटाखा बाजार सज गया है। शुक्रवार को पहले दिन करीब 15 लाख रुपये के पटाखे बिके। सेक्टर 1-4 के खुले मैदान में लगे स्टॉलों पर सुबह 11 बजे से ही खरीदार पहुंचने लगे। बाजार में ग्रीन और सामान्य दोनों तरह के पटाखे उपलब्ध हैं। इनमें स्काई शॉट की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बिक्री के लिए 40 अस्थायी स्टॉल के लाइसेंस जारी किए हैं। इन पर तीन दिन यानी 6, 7 और 8 नवंबर को पटाखे बेचे जा रहे हैं। लाइसेंस धारकों को निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। उल्लंघन पर पटाखे जब्त करने और लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान है। स्टॉल संचालक राजेश कुमार ने बताया कि पहले दिन प्रत्येक दुकानदार ने औसतन 35 से 45 हजार रुपये के पटाखे बेचे।
कैसे पहचानें ग्रीन पटाखे
ग्रीन पटाखे खरीदते समय पैकेट पर सीएसआईआर-नीरी का आधिकारिक लोगो जरूर देखें। पैकेट पर निर्माण की तारीख, इस्तेमाल की गई रासायनिक सामग्री, बारकोड और उत्सर्जन घटाने संबंधी मानकों का विवरण भी होना चाहिए। ये जानकारियां गायब हों या छपाई धुंधली हो तो पटाखे न खरीदें। हमेशा अधिकृत स्टॉल से ही खरीदारी करें।
विज्ञापन

एक्यूआई 323 पर पहुंचा, लगातार पांचवें दिन प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
हिसार में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 323 दर्ज किया गया, जो वीरवार के 333 से मामूली कम रहा। सुबह से स्मॉग छाए रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। एक नवंबर को एक्यूआई 188, दो नवंबर को 207, तीन नवंबर को 270, चार नवंबर को 291 और पांच नवंबर को 333 दर्ज किया गया था।
रात 8 से 10 बजे तक जला सकेंगे ग्रीन पटाखे
जिलाधीश महेंद्र पाल ने पटाखों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल को लेकर आदेश जारी किए हैं। इनके तहत केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। इन्हें दिवाली को रात आठ से दस बजे तक ही जलाया जा सकेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से पटाखों के ऑनलाइन ऑर्डर और बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधीक्षक, उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों, नगर निगम और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें