हिसार। सेक्टर-1-4 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पटाखा बाजार सज गया है। बाजार में शनिवार सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ी। यहां 40 दुकानें लगाई गई हैं जिन पर दो करोड़ रुपये से अधिक के ग्रीन पटाखों की बिक्री का अनुमान है। बाजार में दूसरे दिन करीब 25 लाख रुपये का कारोबार हुआ।
बिना क्यूआर कोड और संदिग्ध क्यूआर कोड वाले पटाखों की बिक्री पर सवाल उठे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बाजार में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी के साथ चार कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। इसके अलावा एक पुलिस पीसीआर और पांच सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक दुकान के आगे आग बुझाने वाले छोटे गैस सिलिंडर, मिट्टी और पानी से भरी बाल्टियां रखवाई गई हैं। दुकानदारों को भी सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।