फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गैराज में आग लगने से 6 गाड़ियां जलीं, आधे घंटे में पाया गया काबू

विज्ञापन
बालसमंद। चंदन नगर ​स्थित एक कार गैराज में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बालसमंद। गांव चंदन नगर में बालसमंद-भादरा मार्ग स्थित शाइन मोटर गैराज में शनिवार शाम अचानक आग लगने से करीब छह गाड़ियां जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आग से गैराज में रखा अन्य सामान भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बालसमंद निवासी रणधीर शाइन मोटर गैराज में गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग और मरम्मत का काम करता है। शनिवार शाम करीब आठ बजे वह रोज की तरह काम समाप्त कर गैराज बंद करके चला गया था। कुछ समय बाद उसे गैराज में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि अंदर आग की लपटें उठ रही थीं।

हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही अंदर खड़ी छह गाड़ियां आग की चपेट में आकर जल चुकी थीं। गनीमत रही कि कुछ अन्य वाहनों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रारंभिक आकलन के अनुसार हादसे से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ गाड़ियों को बाहर निकालकर जलने से बचा लिया।



☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version

बालसमंद। चंदन नगर स्थित एक कार गैराज में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें