रेड स्कवॉयर स्थित होटल डिजायर में बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक आग भड़क गई। होटल की किचन से भड़की यह आग कुछ ही मिनट में होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई। भीषण आग के चलते होटल में लगे एसी भी ब्लास्ट हो गए। होटल के साथ वाली बिल्डिंग में फंसी एक युवती को चौथी मंजिल से कूदा कर बचाया गया। जिसमें युवती के पांव में चोट लगने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
भीषण आग के चलते होटल की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। होटल डिजायर हिसार के रामपुरा मोहल्ला निवासी वाले शुभम शर्मा का है। आग के समय होटल मालिक मौके पर नहीं थे। आग की घटना के बाद कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग ने भीषण रुप धारण कर लिया तब फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। भीषण आग को देख वहां मौजूद ग्राहक भी बाहर की ओर भागे।