फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: दिवाली की रात ई-स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 70 वाहन और 100 बैटरी जलकर राख

Tue, 21 Oct 2025 10:42 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

शोरूम के मालिक मयंक अनेजा और अमन भूटानी ने बताया कि वे पिछले दो साल से पार्टनरशिप में यह एजेंसी चला रहे हैं। रात के समय स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
ई-स्कूटी और बैटरी शोरूम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की रात ऑटो मार्केट में दुकान नंबर 305, सतगुरु ट्रेडर के ई-स्कूटी और बैटरी शोरूम में रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट या किसी पटाखे की चिंगारी बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में शोरूम में रखीं करीब 70 ई-स्कूटी और 100 बैटरी सेट जलकर पूरी तरह राख हो गए। सिटी थाना एसएचओ मोहम्मद रफीक और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आसपास के दुकानदारों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम के मालिक मयंक अनेजा और अमन भूटानी ने बताया कि वे पिछले दो साल से पार्टनरशिप में यह एजेंसी चला रहे हैं। रात के समय स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता के बावजूद आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें