घिराय। गांव खेदड़ में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से किसान सुरेंद्र के मकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया जिससे सामान जल गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों की मदद से घर में अकेले मौजूद बीमार बुजुर्ग और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के समय सुरेंद्र के परिवार के सदस्य किसी काम से बरवाला गए हुए थे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया।
मकान मालिक सुरेंद्र के अनुसार उसने कपास बेचकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये घर में रखे थे। इसके अलावा भैंस बेचने से मिली रकम भी घर में रखी थी। आग के बाद नकदी का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि रकम भी जल गई। घरेलू सामान और नकदी सहित नुकसान करीब 12 लाख रुपये आंका गया है।