फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शॉर्ट सर्किट से घर में भड़की आग, सामान और नकदी जलकर राख

Mon, 26 Oct 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
खेदड़ में आग लगने से जला सामान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन
घिराय। गांव खेदड़ में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से किसान सुरेंद्र के मकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया जिससे सामान जल गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों की मदद से घर में अकेले मौजूद बीमार बुजुर्ग और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के समय सुरेंद्र के परिवार के सदस्य किसी काम से बरवाला गए हुए थे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक सुरेंद्र के अनुसार उसने कपास बेचकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये घर में रखे थे। इसके अलावा भैंस बेचने से मिली रकम भी घर में रखी थी। आग के बाद नकदी का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि रकम भी जल गई। घरेलू सामान और नकदी सहित नुकसान करीब 12 लाख रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें