फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: उकलाना में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे, एक गंभीर

Wed, 08 Jan 2025 05:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

उकलाना के व्यापारियों का एक पटाखा गोदाम है। जिसमें बुधवार दोपहर करीब 1 बजे यहां तीन लोग काम कर रहे थे। इस बीच आग लग गई। कर्मियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
पटाखों के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के उकलाना खंड के गांव कल्लर भैणी के पास स्थित पटाखा गोदाम में बुधवार को आग लग गई। दोपहर करीब एक बजे के करीब यह आग लगी। भीषण आग के चलते यहां चारों ओर घना धुआं छा गया। आग ने देखते-देखते भयंकर रूप ले लिया। मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार उकलाना के व्यापारियों का एक पटाखा गोदाम है। जिसमें बुधवार दोपहर करीब 1 बजे यहां तीन लोग काम कर रहे थे। इस बीच आग लग गई। कर्मियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। आग भड़कने पर उन्होंने फायर ब्रिगेड काे फोन किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। आग में झुलसने से तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें