फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उकलाना मंडी में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग, तीन गाड़ियों ने 40 मिनट में बुझाई

Sun, 20 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
शोरूम से उठतीं आग की लपटें। 
विज्ञापन
हिसार। उकलाना मंडी में शनिवार रात करीब दो बजे जैन स्थान के पास स्थित सविंद्रा फर्नीचर हाउस में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शोरूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तीन मंजिला शोरूम में बड़े स्तर पर फर्नीचर तैयार किया जाता है। शोरूम मालिक सरदार सविंदर को आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय शोरूम से तेज लपटें उठ रही थीं। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। उकलाना से दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए भूना से भी गाड़ी बुलाई गई।
आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पूरे शोरूम में फैल गई। मालिक के अनुसार आग किसी ज्वलनशील पदार्थ या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के समय शोरूम में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें