फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संडवा में हार्डवेयर दुकान में आग, 25 लाख तक का सामान राख

Sun, 09 Aug 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
गांव संडवा में दुकान में आग लगने के बाद नष्ट हुआ सामान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
तोशाम। गांव संडवा में शुक्रवार रात हार्डवेयर की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 20 से 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा पूरा सामान नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार लीलूराम ने पुलिस को लिखित सूचना देकर प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की है। संडवा निवासी लीलूराम ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि शुक्रवार रात पड़ोसियों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने 112 पर सूचना देकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया। हालांकि आग पर काबू पाने तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। सरपंच कृष्ण कुमार ने कहा कि आग से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। वह प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करेंगे। ग्रामीण बजरंग, सोमबीर, अमित, संजय, सत्यपाल, धर्मपाल और रणजीत सहित अन्य ने भी प्रशासन से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें