फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नीलगाय के शिकार में मामले में तलवंडी राणा के युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा रोड पर स्थित गांव ठसका और केंद्रीय बीज फार्म (सीएसएफ) की सीमा पर शुक्रवार को नीलगाय का शिकार करने के आरोप में तलवंडी राणा निवासी इंदर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गोपुत्र सेना की शिकायत पर वन्यजीव संरक्षण विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन


गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील क्रांतिकारी ने बताया कि फार्म की सुरक्षा में नियुक्त चौकीदारों की भूमिका संदिग्ध रही। सूचना मिलने पर वन्यजीव रक्षक कृष्ण कुमार और मनजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपराध में प्रयुक्त चाकू, नीलगाय के मांस और अवशेष जुटाकर उनका पोस्टमार्टम कराया।

समाजसेवी संजय ठसका ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सदर थाने की टीम ने तलवंडी राणा निवासी आरोपी इंदर को गिरफ्तार किया। गांव ठसका के सरपंच अजमेर फौजी से संपर्क कर अन्य आरोपियों को पकड़ने में मदद मांगी गई।
विज्ञापन


वन्यजीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि गोपुत्र सेना की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई और उसका चालान तैयार किया गया है। विभागीय दल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए खोज में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें