फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिना परमिट सवारियां ढोने वाले 7 वाहनों पर लगाया डेढ़ लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड के पास से बिना परमिट सवारियां ढोने वाले वाहनों पर ज्वाइंट चेकिंग टीम की खास नजर है। रोडवेज व आरटीए की संयुक्त टीम ने बीते तीन दिन में 7 अवैध वाहनों को पकड़ा है, मानकों का उल्लंघन करने पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम को बस स्टैंड के पास से रोजाना 600 से अधिक अवैध वाहन दौड़ने की शिकायत मिल रही थी, जोकि सर्वाधिक राजगढ़ रूट की ओर बिना परमिट सवारियां ढो रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से पहले और रात 9 बजे के बाद दौड़ते हैं अवैध वाहन

जानकारी के मुताबिक शहर में सुबह 8 बजे से पहले व रात 9 बजे के बाद ओवरलोडिंग अवैध रूप से वाहन सड़कों पर दौड़ते है। विशेष बात है कि ये वाहन हाइवे रोड के बजाय शहर के अंदर से प्रवेश करते हुए अपने गंतव्य की ओर दौड़ते हैं। कारण यह है कि हाईवे पर आरटीए की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जाता है, जिनसे बचने के लिए अवैध रूप से दौड़ रहे वाहन शहर के अंदर से दौड़ते हैं।

अवैध वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बीते 3 दिन में 7 वाहनों की चेकिंग की गई है, जिनमें 1.5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आने वाले दिनों में और भी तेज शिकंजा कसा जाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश, इंस्पेक्टर, आरटीए, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें