फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में डीएपी को लेकर मारा मारी: घंटों लाइनों में लगने के बाद भी नहीं मिल रही खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिले में गेहूं की बिजाई के साथ ही डीएपी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। किसान डीएपी और यूरिया खाद के लिए काली देवी मंदिर के समीप स्थित इफको किसान सेवा केंद्र के सामने अलसुबह 4 बजे कतारों में लगने को मजबूर हैं। सोमवार को भूखे-प्यासे किसान अपनी फसल की बिजाई के लिए करीब छह से आठ घंटे कतार में खड़े रहे। इफको किसान सेवा केंद्र पर करीब साढ़े 10 बजे टोकन कटना शुरू हुआ। इस दौरान किसी को खाद के चार कट्टे मिले तो कोई खाली हाथ रह गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेहूं बिजाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत पड़ती है, लेकिन खाद ना मिलने के कारण गेहूं की बिजाई लेट हो जाती है। पिछले 2 सालों से हरियाणा में डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हो रहे हैं। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
इफको किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज आज्ञा राम ने कहा कि साढ़े दस बजे एक गाड़ी डीएपी की आई थी, जिसमें केवल 400 कट्टे थे। किसी भी किसान को खाली न भेजा जाए इसके लिए उन्होंने प्रति किसान को चार कट्टे दिए। सोमवार को देर सायं एक ट्रक और आने की संभावना है।
विज्ञापन

किसान सुभाष का कहना है कि वो कई दिनों से डीएपी खाद के लिए इफको किसान सेवा केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद मिल ही नहीं पा रहा। किसान सुखराज, विक्रम, राहुल, संसार, मनीष पुरी ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से लाइन में लगे थे, बारी आने पर कर्मचारी बोले की खाद खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें