फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेत की नाली में घास डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव सिंघवा खास में शुक्रवार को खेत की नाली में घास डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। संघर्ष इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, गंडासी और लोहे की पाइप तक चल गए। इस झगड़े में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बाद में गांववालों की मदद से हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंघवा खास निवासी 52 वर्षीय विक्रम ने बास पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। 18 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह खेत पर गया था। उसने अपनी 6 कनाल जमीन वर्ष 2018 में हिमांशु को बेची थी। उसी खेत में धान की फसल लगी हुई थी। विक्रम का आरोप है कि हिमांशु और उसके पिता राजेश खेत से उखाड़ी गई घास को पानी की नाली में डाल रहे थे और कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कर रहे थे। जब उसने ऐसा करने से रोका तो दोनों गाली-गलौच पर उतर आए और बाद में मारपीट शुरू कर दी। विक्रम के अनुसार इसी दौरान हिमांशु ने फोन कर संदीप, दिपांशु, आसु व नवीन को भी मौके पर बुला लिया। संदीप गंडासी, दिपांशु लोहे की पाइप और आसु प्लास लेकर पहुंचा। विक्रम ने पड़ोसियों के फोन से अपने बेटे अजय, सचिन और भाई जसवंत को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। विक्रम का आरोप है कि दिपांशु ने उसके दाहिने हाथ पर पाइप से वार किया। हिमांशु ने कान पर चोट की। वहीं, संदीप ने उसके बेटे अजय के बाजू पर गंडासी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसु ने लोहे के प्लास से अजय के सिर पर दो वार किए। राजेश ने भी जसवंत और सचिन पर हमला किया। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गंभीर हालत में चारों घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। बास पुलिस ने विक्रम और अन्य घायलों के बयान दर्ज कर मामले में हिमांशु, राजेश, संदीप, दिपांशु, आसु और नवीन सहित छह आरोपियों केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें