फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव खांडाखेड़ी की पास मोड़ पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक रविंद्र चौधरी गांव खरकड़ा भाटोल का रहने वाला था। अपने घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जींद के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के छोटे भाई खरकड़ा भाटोल निवासी रोहित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई रविंद्र गांव ईक्कस में प्राइवेट नौकरी करता था। वह बीती रात करीब आठ बजे अपना काम से निपटकर गांव खांडा की ओर जा रहा था। जब वह खांडाखेड़ी से पहले मोड़ पर सड़क पार कर रहा था तो तभी किसी तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। रोहित ने कहा कि वह और उसका परिवार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जहां रविन्द्र बेहोश व गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से एएसआई सुरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के भाई का बयान दर्ज कर लिया गया है। बयान के आधार पर थाना नारनौंद में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार मृतक रविंद्र विवाहित था और उसकी पत्नी रेनू करीब चार माह की गर्भवती है। उसके दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें