फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भगत सिंह नगर में दो गुटों के झगड़े से लोग परेशान

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते पत्थरबाजी करते हुए लड़के।
विज्ञापन
हिसार। शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित भगत सिंह नगर के लोग दो गुटों के झगड़े से काफी परेशान हैं। मोहल्लावासियों ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत भी दी। 12 क्वार्टर पुलिस इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में भगत सिंह नगर की गली नंबर 5 के लोगों ने बताया कि उनकी गली में एक अभिषेक का नाम का लड़का रहता है। उसका 10-12 लड़कों का गुट है। इस गुट का किसी अन्य गुट के साथ झगड़ा चल रहा है। इसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वह इस बारे में अभिषेक के पिता से कई बार बात कर चुके हैं लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। इस माह में 8, 16 व 19 मई को पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं।
पूर्व मेयर पहुंचे भगत सिंह नगर
पूर्व मेयर गौतम सरदाना भगत सिंह नगर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों से मिले। लोगों ने उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताया। इस पर गौतम सरदाना ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और मोहल्ले के लोगों की समस्या के समाधान की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें