हिसार। एचटीएम थाना पुलिस ने आकाश उर्फ बच्ची की हत्या के मामले में एक और आरोपी इंदिरा नगर निवासी रमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रमन से वारदात में इस्तेमाल छुरी भी बरामद की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन ने बताया कि आरोपी रमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुराने झगड़े की रंजिश में आकाश उर्फ बच्ची पर छुरी से वार किया था और गोली मारकर हत्या की थी। आकाश उर्फ बच्ची की मां की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने 17 अप्रैल को केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में आरोपी मुकेश उर्फ मुक्की, जितेंद्र उर्फ जीतू, दिनेश और करण को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।