फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हैप्पी कार्ड लेने के लिए कम पहुंच रहे यात्री, आज भी होंगे वितरित

Sun, 07 Jul 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यालय के आदेश पर शनिवार और रविवार को भी हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसी कड़ी में शनिवार को रोडवेज की वर्कशाॅप में कार्ड वितरित किए गए। मगर कार्ड लेने के लिए कम ही लोग पहुंचे। इस दौरान 621 कार्ड ही वितरित हो पाए। वहीं, आज भी रोडवेज की वर्कशॉप में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। रोडवेज की ओर से चार काउंटर पर कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही कार्ड को एक्टिवेट भी किया जा रहा है, ताकि कार्ड मिलने के साथ ही यात्री फायदा उठा सके।
विज्ञापन

बता दें, कि अभी तक हिसार जिले में 41500 हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अभी वर्कशॉप के कार्यालय में 79000 कार्ड रखे हुए हैं। वहीं, 30000 कार्ड के लिए लोगों ने अप्लाई किया हुआ है, लेकिन अभी तक उनके कार्ड बनकर रोडवेज में नहीं पहुंचें हैं। रोडवेज से महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन ने अपील कि जिन लोगों के पास ओटीपी आ चुके हैं, वह अपना कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। यदि हैप्पी कार्ड के लिए आया मैसेज मोबाइल से डिलिट हो गया है तो वह भी व्यक्ति बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप में आवेदन की पंजीकरण संख्या दिखाकर हैप्पी कार्ड ले सकता है। उन्होंने बताया कि गरीब परिवार के सदस्यों के लिए सरकार ने रोडवेज बसों में प्रतिवर्ष 1,000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग हैप्पी कार्ड का फायदा उठाएं।
कार्ड को लेकर लाभार्थियों के कम रुचि दिखाने पर रोडवेज ने लिया निर्णय : हांसी। हैप्पी कार्ड के प्रति लोगों में घट रही रुचि को देखते हुए रोडवेज ने अब अवकाश के दिन भी हैप्पी कार्ड वितरण के आदेश दिए हैं। अब अवकाश के दिन बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड देने के लिए कार्यालय खुला रहेगा। ताकी ज्यादा से ज्यादा आवेदक समय पर कार्ड ले सकें।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड योजना मार्च महीने के अंत में शुरू की गई थी। अब तक 15,300 लाभार्थी कार्ड ले चुके हैं। जबकि सब डिपो पर 40,081 कार्ड आए थे। जो लोग अभी तक कार्ड लेने के लिए नहीं आए हैं, इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। रोडवेज कर्मचारी उन्हें फोन करके बुला रहे हैं। इसके बावजूद भी लोग कार्ड लेने नहीं आ रहे हैं। अधिकतर आवेदक समय न होने की बात कह रहे हैं। इस पर रोडवेज ने अब अवकाश के दिन कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें