फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच मामले में दिल्ली का सुखदा अस्पताल सील

विज्ञापन
59 - भ्रूण लिंग जांच मामले में कार्रवाई करने दिल्ली के सुखदा अस्पताल पहुंची हिसार स्वास्थ्य विभाग ? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले में दिल्ली के सुखदा अस्पताल को सील किया गया। साथ ही अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट सहित तीन को हिरासत में लिया गया। समाचार लिखे जाने तक इन तीनों से पूछताछ जारी थी। सिविल सर्जन हिसार के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने यह पूरी कार्रवाई की।
विज्ञापन

हिसार पीएनडीटी टीम व सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया कई दिनों से संदिग्ध गिरोह पर नजर बनाए हुए थे। गिरोह ने 35 हजार रुपये में हिसार की एक गर्भवती महिला की अवैध लिंग जांच करने का सौदा कर रखा था। जब महिला लिंग जांच कराने को दिल्ली के लिए रवाना हुई तो उक्त टीम ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। जब महिला नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित सुखदा अस्पताल में पहुंची और लिंग जांच करा रही थी तो टीम ने छापा मारकर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज आहुजा, पूर्ण व एक अन्य को हिरासत में लिया। रेडियोलॉजिस्ट पर पहले भी पीएनडीटी का केस दर्ज है। टीम में सिविल सर्जन के अलावा डॉ. तेजपाल शर्मा, डॉ. अनिल आहुजा, डॉ. अनिता बंसल व डॉ. दीपक चौधरी व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें