फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: त्योहारी रंग फीका, बाजार पर मंदी का साया

विज्ञापन
मंदी के कारण सुनी हिसार की राजगुरू 
विज्ञापन
हिसार। हिसार मार्केट में रोजाना करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है लेकिन त्योहारी सीजन में भी बाजार पर मंदी का साया है। श्राद्ध पक्ष के चलते लोग खरीदारी टाल रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर कपड़ा कारोबार पर पड़ा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, बुक शॉप, घड़ी और प्रॉपर्टी कारोबार भी सुस्त है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार त्योहारी सीजन में सामान्यतः ग्राहकों की भीड़ बढ़ती है लेकिन इस बार लोग जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं। बड़ी खरीदारी के लिए श्राद्ध पक्ष खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। प्रॉपर्टी के संभावित खरीदार भी फिलहाल निर्णय टाल रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इसके बाद बाजार में गतिविधियां तेज होंगी।

शहर में रोजाना 10 करोड़ रुपये से अधिक का कपड़ा कारोबार होता है। अभी इसमें काफी मंदी है। ग्राहकों की ओर से खरीदारी टाले जाने से दुकानदारों को बिक्री बढ़ने का इंतजार है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, प्रधान, कपड़ा मार्केट हिसार।

ग्राहकों की आवाजाही पहले की अपेक्षा कम है। खरीदारी को लेकर उत्साह नहीं है। कारोबार मंदा होने से गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।
- विजय ठकराल, बुक शॉप संचालक, नागोरी मार्केट हिसार।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की संख्या और खरीदारी प्रभावित हुई है। त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन अभी अपेक्षित तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन


- मनीष जैन, इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप संचालक, नागोरी गेट मार्केट हिसार।
घड़ी कारोबार में भी सुस्ती है। ग्राहक खरीदारी को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। कारोबारियों को त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
- राजेंद्र गुप्ता, घड़ी शॉप संचालक, नागोरी गेट हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें