फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बस की चपेट में आई छात्रा की 11 दिन बाद मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sat, 10 Oct 2026 03:58 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में हुई एक दुखद घटना में, बस से उतरते समय रोडवेज बस के टायर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा विजेता की 11 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में बरवाला चुंगी पर रोडवेज बस के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हुई गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की छात्रा विजेता ने हादसे के 11वें दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


यह घटना 29 सितंबर को हुई थी, जब मनोविज्ञान विषय में बैचलर कर रही छात्रा विजेता रोडवेज बस से हिसार आ रही थी। बरवाला चुंगी पर बस से उतरते समय वह अचानक गिर गई और बस का पिछला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें