निजी अस्पताल में भर्ती सुमनबाला।
हिसार। सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस में मंगलवार की सुबह वीसीबी में फ्लेश लगाते समय धमाका होने से महिला शिफ्ट अटेंडेंट झुलस गई। घायल कर्मी सुमन बाला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के हाथ और चेहरा बुरी तरह से झुलस गए। महिला कर्मी के पिता ने बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता के नाम लिखी शिकायत में अधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार कैमरी रोड निवासी सुमन बाला सेक्टर-14 के पावर हाउस में शिफ्ट अटेंडेंट के पद तैनात है। कौशल निगम के तहत सुमन बाला को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को दोपहर करीब 12:45 बजे सुमन बाला पावर हाउस में अपनी ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान वीसीबी में ब्लास्ट हो गया और सुमन बाला करंट लगने से झुलस गई। घायल सुमन बाला को कैमरी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजू बाला के पिता ने बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता के नाम शिकायत दी है। उन्होंने एसडीओ मुकेश रोहिला व पावर हाउस इंचार्ज कृष्ण बूरा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह ड्यूटी बदलवाने के लिए कई बार अनुरोध कर चुकी थी, लेकिन उसके साथ जातीय भेदभाव किया गया।