हिसार।
कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद वीरवार को विद्यार्थियों ने फीस भरी। पोर्टल पर ऑनलाइन फीस कटवाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। हालांकि सुबह 20 से 30 मिनट तक पोर्टल पर कुछ तकनीकी खामियां आई। लेकिन उसके बाद सुचारू रूप से ऑनलाइन फीस कटने की प्रक्रिया चली। 25 सितंबर तक दूसरी मेरिट में चयनित विद्यार्थी संबंधित कोर्सों की फीस भर सकते हैं। जिसके बाद 28 सितंबर को ओपन काउंसलिंग शुरू होगी। जिसमें कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में खाली सीटों पर विद्यार्थी फिजिकल रूप से उपस्थित होकर ओपन काउंसलिंग में भाग लेंगे। जिसमें हर विद्यार्थी को शैक्षणिक सहित रिहायशी व पहचान पत्र से जुड़े दस्तावेजों को लेकर आना अनिवार्य होगा।
------------