फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: एचएयू में 150 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी, पीएचडी विद्यार्थियों का मासिक भत्ता घटा, विरोध प्रदर्शन शुरू

Mon, 12 Jun 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा सरकार ने सभी यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर अपने खर्च खुद वहन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने फीस बढ़ाकर शिक्षा पर हमला बोल दिया है। इस तरह से गरीब लोगों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 150 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी के विरोध में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियाें ने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके विपरित पीएचडी के विद्यार्थियों को मिलने वाला मासिक भत्ता 10 हजार से कम कर चार हजार रुपये कर दिया है। विद्यार्थियों ने कहा कि इन फीस को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


फीस बढ़ाकर शिक्षा पर हमला बोल
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा को इतना महंगा कर दिया गया है। गरीब परिवारों के लोग इतनी भारी भरकम फीस कैसे चुकाएंगे। केंद्र व प्रदेश की सरकार शिक्षा का निजीकरण करने जा रही है। मई महीने में प्रदेश सरकार ने सभी यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर अपने खर्च खुद वहन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने फीस बढ़ाकर शिक्षा पर हमला बोल दिया है।

फीस को वापस नहीं घटाया जाएगा तब तक आंदोलन को जारी रखेंगे
इस तरह से गरीब लोगों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार कम किए जा रहे हैं। दूसरी ओर शिक्षा को लगातार महंगा किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह से आम आदमी के अधिकार धीरे धीरे खत्म किए जा रहे हैं। पहले चिकित्सा का निजीकरण किया, अब शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। जब तक फीस को वापस नहीं घटाया जाएगा तब तक आंदोलन को जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें