फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कबड्डी में भिवानी रोहिल्ला की किरण और खासा महाजन की सुनीता ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बालसमंद। ट्राॅफी व पदक के साथ ​किरण। 
विज्ञापन
बालसमंद। 66वीं स्कूली नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिसार जिले की दो बेटियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। टीम में भिवानी रोहिल्ला की किरण और खासा महाजन की सुनीता शामिल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों बेटियों का स्वागत किया। इस दौरान गांव में फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 अंडर-19 बालक/बालिका का आयोजन 5 से 10 जून तक किया गया। किरण ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोहिल्ला और सुनीता ने ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हाल ही में बारहवीं की परीक्षा पास की है। किरण के पिता संदीप ने बताया कि गांव के स्कूल ग्राउंड में धर्मपाल कोच और संजय फौजी के निर्देश में बेटी अभ्यास करती है।

किरण की ये हैं उपलब्धियां

खिलाडी किरण ने बताया कि वह बचपन से कबड्डी खेल को पसंद करती है। इससे पहले अंडर-14 में नेशनल तथा गुजरात में ऑल इंडिया फेडरेशन के खेलों में नेशनल तक खेल चुकी है। अब अंडर 19 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सुनीता की ये हैं उपलब्धियां

सुनीता के पिता राजेश ने बताया कि बेटी ने इससे पहले स्टेट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था। अब बेटी ने नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा खेलो इंडिया में भी भाग ले चुकी है।



कबड्डी खेल में गांव की बेटियां परचम लहरा रही हैं। किरण ने नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर देश और गांव का नाम रोशन किया है। बेटियों के लिए धरातल पर खेल सुविधाएं बढ़ाकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि गांव की अन्य बेटियां भी खेलो में पहचान बनाए।
- बलजीत नंबरदार, सरपंच भिवानी रोहिल्ला


गांव की बेटी सुनीता ने नेशनल स्तर पर कबड्डी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा गांव की छह बेटियां दुबई में इंटरनेशनल लीग में खेलने गई हुई हैं। गांव की काफी बेटियां खेलों में पहचान बना रही हैं। बेटियों को खेल सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- मंजू बाला, सरपंच, खासा महाजन

बालसमंद। ट्राॅफी व पदक के साथ किरण। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें