फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नवदीप कॉलोनी में बढ़ा बंदरों, बेसहारा पशुओं और कुत्तों का खौफ

Tue, 06 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की नवदीप कॉलोनी के लोग बेसहारा पशु, आवारा कुत्तों व बंदराें की समस्या से परेशान है। इस समस्या के समाधान के लिए कॉलोनीवासियों ने निगमायुक्त को पत्र लिखा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बेसहारा पशु, आवारा कुत्तों व बंदरों ने घरों में घुसना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना व चोटिल करना शुरू कर दिया है। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कॉलोनीवासियों की इस समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, निगम प्रशासन की तरफ से शहर से बंदर पकड़ने के लिए लगाए गए टेंडर को अभी तक नहीं खोला गया है। अभी भी टेंडर खोलने के लिए अनुमति की फाइल निगमायुक्त के पास लंबित पड़ी है। उनकी अनुमति मिलने के बाद ही टेंडर खोला जाएगा। अगर निगम को एजेंसी के रेट ठीक लगे तो उसे टेंडर अलॉट किया जाएगा। यदि एजेंसी के रेट ज्यादा मिले तो फिर से टेंडर लगाया जाएगा।
आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए अभी करना होगा इंतजार
शहरवासियों को आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए अभी और इंतजार करना होगा। अभी तक एजेंसी ने स्लॉटर हाउस में पूरा सेटअप तैयार नहीं किया है। इस सेटअप के तैयार होने के बाद केंद्र से एक टीम आकर मौके का निरीक्षण करेगी और व्यवस्था से संतुष्ट होने के बाद ही एजेंसी को काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। अब इस प्रक्रिया में कितना समय और लगेगा, इस बारे में अधिकारी भी कुछ भी बताने पाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें