फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका के बहाने एवीटी स्टाफ को धक्का देकर चोरी के आरोपी पिता-पुत्र फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चोरी के आरोप पिता-पुत्र फिल्मी स्टाइल में फ्लाईओवर से कूदकर हथकड़ी सहित एवीटी स्टाफ की हिरासत से फरार हो गए। आरोपियों ने लघुशंका का बहाना बनाया और स्टाफ का धक्का देकर पीछे से आ रही बाइक पर भाग निकले। एवीटी स्टाफ इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में धारा 224 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भट्टू कलां के बनमंदोरी निवासी संदीप व उसके पिता राजेंद्र को एवीटी स्टाफ ने शुक्रवार रात हिरासत में लिया था। एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाने में दो जून को फतेहाबाद के बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता सुभाष चंद्र की कार चोरी और 11 जून को भट्टू थाने में मारपीट के मामले में वांछित दोनों आरोपियों को सूचना के आधार पर शुक्रवार रात सेक्टर-16-17 के फ्लाईओवर पर नाकाबंदी कर पकड़ा था। सिपाही राममेहर और सिपाही नरेश कुमार ने उन्हें हथकड़ी लगा रखी थी। इस दौरान आरोपियों ने लघुशंका का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और स्टाफ को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी की तरफ से टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
रेड करने पहुंचे एवीटी स्टाफ पर 11 जून को किया था हमला
उल्लेखनीय है कि हिसार सिविल लाइन थाने में दर्ज चोरी के मामले में 11 जून को हिसार की एवीटी टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी तो आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया था। उस दौरान आरोपी संदीप ने हेड कांस्टेबल संदीप कुमार पर पिस्तौल तक तान दी थी। उस दौरान कुछ महिलाओं ने टीम की गाड़ी का रास्ता भी रोक लिया था। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र उर्फ छिन्ना, राजेंद्र की पत्नी कृष्णा देवी, राजेंद्र के बेटे संदीप, श्रवण, सावित्री व मिमी व मिमि के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 332, 323, 341, 353, 506 व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत भट्टू कलां थाने में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्त के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इनमें सीआईए, स्पेशल स्टाफ और एवीटी शामिल हैं। आरोपियों को राउंडअप करने का प्रयास जारी है। - राजबीर सैनी, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें