फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं कक्षा की छात्रा से पिता ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा से उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया। पीड़िता को रोता देख जब उसकी अध्यापिका ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि मई 2019 को वह अपने घर पर सो रही थी तो उस रात उसके पिता उसे उठाकर वहां से ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके चार-पांच दिन बाद फिर उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस वर्ष 30 मार्च को उसके पिता ने उससे मारपीट की। वह रोते हुए स्कूल गई तो अध्यापिका ने रोने का कारण पूछा। जिसके बाद अध्यापिका ने उसकी माता को स्कूल में बुलाया और थाने में इसकी शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि उस दिन जब घर लौटे तो उसके पिता को शिकायत बारे पता चला तो उसके पिता ने उनसे मारपीट की। 31 मार्च को उसने इस बारे में अध्यापिका को बताया और पुलिस को फोन पर सूचित किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें