सीएम को किए गए ट्वीट का स्क्रीन शॉट।
- फोटो : Hisar
शहर के सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नवीन सिंगल के 59 वर्षीय पिता धर्मपाल के दिल का सोमवार को दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में चेकअप होना है। नवीन को इसके लिए मूवमेंट पास की जरूरत पड़ी। नवीन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट किया। इसके बाद उन्हें ई-पास उपलब्ध हो गया। अब सोमवार सुबह नवीन अपने पिता को लेकर दिल्ली जा पाएंगे।
नवीन ने बताया कि उनके पिता जी के दिल की पांच साल पहले बाईपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद हर साल सर्जरी करने वाले डॉक्टर से चेकअप करवाया जाता है। इस बार जब दिल्ली स्थित अस्पताल प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल ओपीडी बंद है, अपने शहर में ही किसी डॉक्टर को दिखा लो। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की शहर के दो-तीन अस्पतालों में जांच करवाई। मगर डॉक्टर की दवाई से कभी पेशाब बंद होने तो कभी दूसरी समस्या से ग्रसित हो गए। दोबारा दिल्ली के डॉक्टर से बात की गई तो सोमवार सुबह 11:40 बजे की अप्वाइंटमेंट मिली। इसलिए उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था।